शिक्षाविद राजकुमार सिंह का निधन, पूर्व मंत्री ने जताया शोक


Reporter/Rupesh Kumar 


मुजफ्फरपुर : अलावलपुर ग्रामवासी प्रखर समाज सेवी, शिक्षाविद राजकुमार सिंह का बीते शुक्रवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे । स्वर्गीय सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

       भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने स्वर्गीय सिंह के निधन का खबर सुनकर रविवार को उनके पैतृक गांव अलावलपुर पहुंचे, जहां शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।  इस मौके पर श्री कुमार ने कहा की राजकुमार बाबू के निधन से हमारे समाज एवं शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुआ है । उन्होंने कहा की राजकुमार बाबू जीवन पर्यंत पढ़ने पढाने में लग रहे , साथ ही सामाजिक कार्यों में वे काफी दिलचस्पी रखते थे। स्वर्गीय सिंह जिले के कई विद्यालयों में 30 वर्षों तक प्रधानाध्यापक के रूप में  कार्यरत थे।

           स्वर्गीय सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री अजीत कुमार के अलावा भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश महासचिव धर्मवीर शुक्ला, रणधीर कुमार सिंह ,मुखिया प्रतिनिधि सुनील शर्मा, सरोज कुमार चौधरी ,पूर्व मुखिया कामेश्वर शुक्ला, समाजसेवी धीरज कुमार शुक्ला , सरोज कुमार, पूर्व मुखिया शशि रंजन कुमार उर्फ डबलू सिंह, समाजसेवी विनय ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य घनश्याम कुमार मुखिया प्रशुन कुमार सिंह आदि प्रमुख हैं.

  

Related Articles

Post a comment