बनमनखी में सीता देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने किया नमन

बनमनखी में सीता देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने किया नमन

बनमनखी (पूर्णिया)। सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी की पूज्य माता स्वर्गीय सीता देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधानसभा के सचेतक एवं विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंटू दास, बनमनखी नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि नरेश यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय साह, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह, भाजपा नेता अवधेश साह, लाल बिहारी यादव, मुकेश पाण्डेय, रणजीत गुप्ता और भाजपा जिला प्रवक्ता दिलीप झा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा युवा व्यवसाय संघ के अध्यक्ष स्वपन कुमार, गोपाल अग्रवाल, मोनू खेमका, अमित सर्राफ, दिलीप चौधरी, अधिवक्ता कृष्णा कुमारी, अमितेश सिंह, शशि शेखर कुमार, अखिलेश कुंवर, अशोक भगत, प्रवीण राय, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री सुधीर यादव, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश नेता विशाल कुमार, नगर मंत्री प्रहलाद कुमार, खंड कार्यवाह अमित कुमार, संतोष झा, विनोद मिश्र, वार्ड पार्षद सूरज मंडल, पार्षद प्रतिनिधि सरोज चौधरी और विजय सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सरल स्वभाव और सामाजिक योगदान को किया याद

इस अवसर पर विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि स्वर्गीय सीता देवी सरल स्वभाव की सामाजिक महिला थीं। उनका व्यक्तित्व और व्यवहार लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन और उनके अच्छे विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने स्वर्गीय सीता देवी के प्रति क्षेत्रवासियों के सम्मान और आत्मीयता को प्रदर्शित किया।

  

Related Articles

Post a comment