पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार पूर्णिया वन प्रमंडल, पूर्णिया


आदरणीय आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल, श्री संजय दुबे के कर कमलों द्वारा 75वां वन महोत्सव-2024 के शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन


दिनांक 8/7/24 को दोपहर 1:30 बजे पूर्णिया वन प्रमंडल के पूर्णिया जिले के अन्तर्गत विद्या विहार आवासीय विद्यालय में 75 वां वन महोत्सव का शुभारम्भ श्री संजय दुबे, आयुक्त  पूर्णिया प्रमंडल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री राजीव रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया वन प्रमंडल, श्री रंजीत कुमार पाल, निदेशक विद्या विहार आवासीय विद्यालय, श्री निखिल रंजन, प्रिंसिपल विद्या विहार आवासीय विद्यालय, वनों के प्रक्षेत्र पदाधिकारी श्री सत्येन्द्र झा, विद्या विहार आवासीय विद्यालय के जन संपर्क पदाधिकारी राहुल शांडिल्य , अन्य शिक्षक एवं छात्र, वनों के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन करके 75 वां वन महोत्सव 2024 का शुभारंभ हुआ ..दीप प्रज्वलन करने के बाद संगीत शिक्षिका सुप्रिया मिश्रा , शिक्षक सत्यानंद कुमार एवं छात्राओं के द्वारा पर्यावरण गीत प्रस्तुत किया गया ||


वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि आज जलवायु परिवर्तन एक बडी समस्या हो गयी है। इस बार गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा था। पेडों की कटाई का दुष्प्रभाव आज जलवायु परिवर्तन के रूप में परिलक्षित हो रहा है। इस समस्या से निपटने का एकमात्र उपाय है अधिक से अधिक पौधे लगाना। आयुक्त महोदय ने कहा कि वर्षा का समय पौधे लगाने के लिए बहुत अनुकुल समय है। इस समय नमी होने के कारण पौधों को जड़ पकडने में आसानी होती है। आयुक्त महोदय ने उपस्थित लोगों से कम से कम पांच पौधे लगाने का अनुरोध किया।


आयुक्त महोदय के द्वारा कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा वन महोत्सव के इस आयोजन को जन आंदोलन में बदलने का आहवान किया गया। अन्त में सभी अतिथियों के द्वारा पौधारोपण किया गया उसके साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। ज्ञातव्य हो कि ये कार्यक्रम पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार एवं पूर्णिया वन प्रमंडल, पूर्णिया के द्वारा आयोजित किया गया था | इस कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री शुभांगी वर्ग 8 की छात्रा के द्वारा किया गया ||

  

Related Articles

Post a comment