यहां पुलिसिया दावे फेल, अपराधियों के हौसले हैं बुलंद, बदमाशों ने SSP और DM आवास से 500 मीटर दूर फायरिंग फैलाई दहशत

पूर्णिया: एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री, बिहार पुलिस के मुखिया और जिला के वरीय पुलिस कप्तान अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अधिकारियों को निर्देश जारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अपराधी बिल्कुल ही बेख़ौफ़ हैं। अपराधी कितना बेखौफ हैं उसका अंदाजा रविवार की देर रात घटी एक घटना से लगाया न सकता है। अपराधियों ने पूर्णिया पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी और पूर्णिया जिला के सबसे अधिकारी के आवास से महज 500 मीटर की दूरी पर फायरिंग कर सनसनी के साथ ही दहशत भी फैला दिया। रविवार की रात करीब 9 बजे हुई फायरिंग की घटना के बाद आसपास के लोगों ने अपने घरों में दुबकना अधिक मुनासिब समझा वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रथम अभिनव पाराशर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दो राउंड हवाई फायरिंग की गई इसके बाद आसपास और चाय दुकान पर बैठे लोग वहां से भागने लगे। घटना के बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल के एरिया से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। जिस जगह फायरिंग की गई है, उसे चारों तरफ से घेर दिया गया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव पाराशर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की तरफ से दो गोली हवाई फायरिंग की गई है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment