सीतामढ़ी संसदीय सीट पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने ठोकी अपनी दावेदारी


 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट


भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में द्वारिका पैलेस में भाजपा के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। पूर्व कोषाध्यक्ष ध्रुव शर्राफ ने किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र सिंह एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश आईटी संयोजक वर्तमान मुखिया सुनील पासवान का स्वागत अंगवस्त्र एवं पाग पहनाकर किया। निवर्तमान अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में सीतामढ़ी से कमल निशान की शत प्रतिशत जीत की गारंटी दी। केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जो भी कार्यकर्ता या नेता लोकसभा चुनाव लड़ेंगे उनका जीत निश्चित है। सामान्य वर्ग से भूमिहार मतदाता की भागीदारी ढाई लाख के आसपास है ।इसलिए सीतामढ़ी से भूमिहार लोकसभा उम्मीदवार यदि पार्टी बनाती है तो उसमें मेरा भी नाम है। केंद्र और प्रदेश नेतृत्व से बातचीत और मिलने के बाद ही सीतामढ़ी में पहली बैठक किया गया है। जातीय समीकरण और जातीय आधार पर सीतामढ़ी में चार बार सामान्य वर्ग से चुनाव सांसद के रूप में लड़ा जा चुका है। श्याम सुंदर दास जीते और अवनीश कुमार सिंह बहुत कम अंतर से हारे। इसलिए सीतामढ़ी में सामान्य वर्ग का भी दावेदारी का हक है ।उक्त बैठक में भाजपा के कई निवर्तमान और वर्तमान पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment