लोक अभियोजकों एवं अभियोजन कोषांग के पदाधिकारियों के साथ किया गया पाक्षिक बैठक:-SP योगेन्द्र कुमार




बेगुसराय:-पुलिस कार्यालय बेगूसराय में पुलिस कप्तान बेगूसराय द्वारा सभी लोक अभियोजकों एवं अभियोजन कोषांग के पदाधिकारियों के साथ पाक्षिक बैठक की गयी जिसमें निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिया गया:-


> आर्म्स एक्ट से संबंधित बेगूसराय जिलान्तर्गत कुल 392 कांड जिसमें विभिन्न चरणों यथा पुलिस पेपर, आपूर्ति, आरोप गठन, डिस्चार्ज, सफाई साक्ष्य, बहस, फैसला हेतु तथा अन्य कारणों से लम्बित कांडों के निष्पादन कराने हेतु सभी अभियोजकों को निर्देशित किया गया।


> माननीय उच्च न्यायालय, पटना से निर्देशित कांडों में गवाहों को लौटाया जा रहा था जिस संदर्भ में

उक्त उपस्थित कराये गये गवाहों का निश्चित रूप से हाजरी देने हेतु निर्देश दिया गया।


> एस०सी०एस०टी० के साक्ष्यपूर्ण कांडों को अविलंब निष्पादन कराने हेतु निर्देश दिया गया।


▶ प्रत्येक माह के 05 तारीब तक सजा/रिहा/निष्पादन से संबंधित प्रतिवेदन सी०सी०टी०एन०एस० पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया।


> सभी अभियोजन पदाधिकारियों के द्वारा गवाहों के न्यायालय में उपस्थिति पर संतोष व्यक्त किया गया। इसको और भी अधिक सुचारू ढंग से नियामित करने के लिए विभिन्न तरह के सुझाव दिये गये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पीडी ट्रायल हेतु विभिन्न कांडों में जो भी कठिनाई हो रही है उसके संबंध में अवगत कराने का अनुरोध किया गया। जिन अभियोजन पदाधिकारियों के न्यायालय से इस माह अभियुक्त के विरूद्ध सजा निर्धारित हुई है, उन्हें पुलिस कप्तान महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।


                 ***

 *बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर-06243-230200* 


 *बेगूसराय Cyber थाना नम्बर-7643992462* 


 *बेगूसराय पुलिस सोषल मीडिया Monitoring cell नं०-6287996684*

  

Related Articles

Post a comment