IPS विकास वैभव की मुहिम गार्गी पाठशाला का भागलपुर में हुआ शुभारंभ, मुख्य अतिथि ईशान सिन्हा ने कहा...
- by Manjesh Kumar
- 20-May-2026
- Views
भागलपुर: बिहार के चर्चित IPS अधिकारी विकास वैभव लेट्स इंस्पायर बिहार के तहत कई क्षेत्रों में युवाओं के साथ ही महिलाओं को रोजगार और स्वाबलंबी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, साथ ही समाज को शिक्षा को लेकर जागरूक भी कर रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर में लेट्स इंस्पायर बिहार के तहत कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गार्गी पाठशाला की शुरुआत की गई। भागलपुर में गार्गी पाठशाला का शुभारंभ शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार के अध्यक्ष ईशान सिन्हा ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लेट्स इंस्पायर बिहार और गार्गी पाठशाला के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा मुहिम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान संबोधित करते हुए ईशान सिन्हा ने कहा कि IPS विकास वैभव का मुहीम लेट्स इंस्पायर बिहार अंतर्गत समृद्धि बिहार, उज्जवल बिहार, हर गरीब घर का बच्चा पढ़े आगे बढ़े " गार्गी पाटशाला " की शुरुआत भागलपुर में होना काफी खुशी की बात है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे मुझे आमंत्रित कर IPS विकास वैभव ने इस मुहिम से मुझे भी जोड़ा है l मैं भागलपुर अध्याय के तमाम उत्कृष्ट महिलाओं का आभार व्यक्त करता हूं एवं हृदय से ढेर सारी शुभकामनाएं भी अर्पित करता हूं। हम सभी लोग मिलकर बिहार के उज्जवल भविष्य की कामना करेंगे एवं विकास वैभव के सपनों को संपन्न करने में अपनी अहम भूमिका निभाते रहेंगे।


Post a comment