गया जी में दारोगा के बेटे को गोली मारने वाले दो अपराधियों का एनकाउंटर, नवमी की रात एक युवक की हुई थी मौत
- by Manjesh Kumar
- 23-Oct-2026
- Views
गया जी: गया में दरोगा के दो बेटों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीती देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों श्याम बिहारी और गौरव कुमार का हाफ एनकाउंटर किया। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि दोनों अपराधी मुफस्सिल थाना बिछी गांव में दोनों अपराधी छिपे हुए थे। जब पुलिस और एसटीएफ ने पकड़ने की कोशिश की तभी अपराधी पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जहां दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है। इससे पहले भी दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में 12 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि नवरात्र की नवमी के दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी निवासी दरोगा के दो बेटों को गोली मार दी गई थी। इस गोलीबारी में एक बेटे की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। अब दोनों आरोपियों के हाफ एनकाउंटर के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।, बता दे कि अपराधी श्याम बिहारी पर आर्म्स एक्ट सहित चार मामले दर्ज है जबकि गौरव कुमार पर एक मामला पूर्व में दर्ज है।
बता दे की नवमी के दिन मोतिहारी में पोस्टेड दरोगा पिंटू सिंह के बड़े पुत्र मोनू सिंह ओर रानू सिंह के ऊपर किसी बात को लेकर बहस हुई थी जहाँ अपराधियों ने गोली चल दिया था घटना में छोटे भाई रानू सिंह की मौत हो गई थी जबकि बड़े बेटा मोनू सिंह घायल हो गए थे।


Post a comment