बिथान प्रखण्ड के सलहा बुजुर्ग में आग लगने से आधा दर्जन घर जले।


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर/बिथान : प्रखंड क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग पंचायत के वार्ड 10 सलहा गांव में सोमवार की देर रात्रि आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट से बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात्रि अचानक शॉट सर्किट से घर में आग लग गई I आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते देखते ही आधा दर्जन से अधिक घरों को अपने आगोश में समाहित कर लिया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना लारझाघाट थानाध्यक्ष को दिया। थानाध्यक्ष ने सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम भेज कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया । आग लगने से घर में रखे नगदी, ज़ेवर, अनाज, कपड़ा, बर्तन एवं अन्य दैनिक उपयोग करने वाली वस्तुएं समेत लाखों रुपए की वस्तुएं जल कर राख हो गया। आग लगने से शिवशंकर यादव, पंकज यादव, अरुण यादव, बारेलाल यादव, विष्णुदेव यादव, शम्भु यादव, जयविंद यादव, वीरेन यादव, ब्रह्मदेव यादव, का घर जल कर राख हो गया। आग के चपेट आने से तीन मवेशी आग में बुरी तरह झुलस गया। जिसमें एक मवेशी का मौत हो गया, अन्य दो मवेशी की उपचार किया जा रहा है। बिथान राजस्व अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया की जानकारी मिली है, घटना स्थल पर पहुंच कर वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। राजस्व कर्मचारी का जाँच रिपोर्ट आने के बाद सरकार से मिलने वाली सहायता राशि अग्नि पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment