हसनपुर बीपीआरओ और जेई मुखिया से मांगते हैं 10 प्रतिशत कमीशन



मुखिया ने बीडीओ को आवदेन देकर न्याय की गुहार लगाई


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के परिदह पंचायत की मुखिया किरण देवी ने बीडीओ को पत्र लिखा है जिसमें तकनीकी सहायक रजनी रंजन के द्वारा पंचायत में अनुपस्थित रहने और काम नही करने की बात कही है। इनके अनुपस्थित दिन का भी वेतन भुगतान कर दिया जाता है। साथ ही मुखिया ने कहा है की प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नूतन कुमारी, तकनीकी सहायक रजनी रंजन और लेखापाल सह आईटी सहायक अजय विक्रम के द्वारा मुखिया से योजना चलाने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है। कमीशन की राशि नही देने पर योजना की जांच करके फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जाती है। दो  साल पूर्व किए गए योजना का अभी तक भुगतान इसलिए नही किया गया है की वह कमीशन की राशि नही दिए हैं। मुखिया ने पत्र में लिखा है की ये सभी अधिकारी और कर्मी हसनपुर प्रखंड के आसपास के जिले के हैं  जिससे इनके जान को खतरा है, इसलिए सुरक्षा मुहैया कराया जाय, साथ ही तकनीकी सहायक रंजनी रंजन को परिदह पंचायत से मुक्त कराया जाय।


विवादों से रहा है नाता -


हसनपुर की प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नूतन कुमारी का विवादों से नाता रहा है, लगभग 4 माह पूर्व भी दर्जनों पंचायत समिति सदस्य प्रखंड मुख्यालय पर इनके खिलाफ योजना के राशि भुगतान में हेराफेरी करने को लेकर धरना पर बैठे थे। कुछ दिन पूर्व भी औरा की पंचायत समिति सदस्य ने इनके ऊपर भुगतान में हेराफेरी को लेकर जिला तक गुहार लगाया था।

  

Related Articles

Post a comment