

हीरो राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन 2 के रूप में अपना 5125वां लाइव शो किया पूरा।
- by Raushan Pratyek Media
- 29-Oct-2023
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
बिहार के दलसिंहसराय में चार्ली चैपलिन द्वितीय संकट मोचन की भूमिका में आए नजर।
हीरो राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन 2 के रूप में बिहार के दलसिंहसराय में अपना 5 हजार 125वां लाइव शो पूरा किया। डांडिया नाइट्स एक विशेष कार्यक्रम था।यहां के मशहूर भव्या रिसोर्ट में यह इवेंट रात 11 बजे तक चला।लोगों की भीड़ ने काफी एन्जॉय किया।चार्ली चैपलिन द्वितीय ने पहली बार डांडिया खेल कर लोगों को हतप्रभ कर दिया।इवेंटोहोलिक इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की चर्चा खूब रही।
डांडिया नाइट्स 2023 सीज़न 2 में इंटरनेशनल कॉमिक ऎक्टर राजन कुमार उर्फ चार्ली चैपलिन 2 ने अपनी परफॉर्मेंस से सबके दिलों को जीत लिया।26 अक्टूबर को दलसिंहसराय में हुए इस कार्यक्रम में गरबा डांस,लाइव डीजे,स्नैक्स,मॉकटेल इत्यादि की व्यवस्था थी लेकिन सबका ध्यान चार्ली चैपलिन 2 के लाइव शो ने खींच लिया।
बता दें कि चार्ली चैपलिन के लिए डांडिया एक नया प्लेटफार्म था लेकिन इस कार्यक्रम में भी राजन कुमार ने धमाल मचाया।इस प्रोग्राम में चार्ली चैपलिन द्वितीय संकट मोचन की भूमिका में नजर आए क्योंकि पहले इस कार्यक्रम में एक फिल्म अभिनेत्री मुख्य अतिथि के रूप में आने वाली थीं। लेकिन किसी कारणवश वह नहीं पहुंच सकीं ऐसे में हीरो राजन कुमार किसी संकट मोचन की तरह हाज़िर हुए और उन्होंने पूरे कार्यक्रम में शाम से लेकर रात ग्यारह बजे तक दर्शकों का मनोरंजन किया और इसे एक सफल और यादगार इवेंट बना दिया।
इस कार्यक्रम में डांडिया डांस को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया।चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने अपनी स्पेशल अपीयरेंस से सभी का मन मोह लिया।उन्होंने लोगों के साथ डांडिया खेला और बहुत सी मस्ती की।दलसिंहसराय के भव्या रिसोर्ट की एक यादगार शाम रही।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर चार्ली चैपलिन 2 के नाम से विख्यात हीरो राजन कुमार का लाइव शो देखने वहां दूर दूर से लोग आए।उन्होंने बताया कि हालांकि दलसिंहसराय में मैंने पहली बार चार्ली चैपलिन द्वितीय का लाइव शो किया लेकिन यहां के लोगों का बेहद प्यार पाकर मैं काफी खुश और उत्साहित हूं।
राजन कुमार चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में अगले माह भी काफी व्यस्त हैं।उनका लाइव शो 24 नवम्बर को दुबई में होने जा रहा है।दुबई के ब्रिस्टल होटल में आयोजित होने वाले एफआइएमएम प्रोग्राम में उनकी उपस्थिति आइकोनिक फेस के तौर पर होने जा रही है।

Post a comment