युवा जदयू पूर्णिया द्वारा शहर के टाउन हॉल परिसर में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह का कार्यक्रम!


युवा जदयू जिला अध्यक्ष श्री राजू कुमार मंडल के नेतृत्व में पूर्णिया शहर के टाउन हॉल परिसर में युवा जदयू होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया! इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच एक दूसरे को अबीर - रंग गुलाल लगा कर व फूल बरसा कर शुभकामनायें दी गई! 

            वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया के युवा ह्रदय सम्राट निवर्त्तमान सांसद श्री संतोष कुशवाहा जी ने फीता काटकर समारोह का शुभ उद्धघाटन किया! 

        माननीय श्री संतोष कुशवाहा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित युवा साथियों एवं जदयू के सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं को होली  की बधाई व ढेरों शुभकामनायें देते हुए कहा की यह रंगों का त्यौहार जीवन में नए उत्साह का संचार करता है! यह कार्यक्रम इस मायने में कुछ अलग है जहां होली -मिलन के साथ-साथ इबादत और बरक़त के महीने रमज़ान की भी झलक देखने को मिली। यही हमारी संस्कृति और परम्परा की खूबसूरती है। आइए इस अवसर पर हम सब मिलकर इस होली के पर्व में खुशियां और मोहब्बत बाटें।       वहीं पुर्व सांसद श्री संतोष कुशवाहा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित  युवा साथियों एवं जदयू के कार्यकर्त्ता लोगों  को बीच घूम घूम कर लोगों के पास जाकर अबीर - रंग गुलाल लगाते हुए फूलों की बारिश कर होली की बधाई व शुभकामनायें दी! 

                          वहीं युवा जदयू जिला अध्यक्ष श्री राजू कुमार मंडल ने होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक बताया है! उन्होंने कहा की होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि समाजिक एकता और भाईचारे का प्रतिक है! आपसी गीले शिकवे को भुलाकर समाज को एकजुटता करने का यह पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता है! 

                       वहीं इस कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथियों को बारी बारी से युवा जदयू के प्रमुख युवा साथियों के द्वारा पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान व स्वागत किया गया! इस मौक़े पर पुर्व सांसद श्री संतोष कुशवाहा, संजय राय,डाo शहनवाज रिजवी, भोला कुशवाहा, कौशल्या जायसवाल, राकेश सिंह, नीलू सिंह पटेल,अविनाश सिंह, प्रकाश पोद्दार, रंजीत पासवान, मनोज ठाकुर, रुपेश नन्दन, रितेश कुमार उर्फ़ गोड्डा, रीता चौधरी, डा अनुज कुमार, नीलेश चौधरी और पूर्णिया महाकाली महिंद्रा मोटर्स के डायरेक्टर श्री रंजीत चौधरी, संजीव P R Sआदि मुख्य रुप से मौजूद थे!

                           इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री शुभम चौधरी ने भी कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथियों को शॉल, बुके देकर सम्मन व स्वागत किया!

        वहीं इस कार्यक्रम में युवा जदयू जिला अध्यक्ष श्री राजू कुमार मंडल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों पर फूल बरसाए और साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए होली की बधाई व शुभकामनायें दी! 

   

     वहीं इस कार्यक्रम का मंच संचालन युवा जदयू महानगर अध्यक्ष श्री बिट्टू भगत ने किया! 

                              वहीं इस कार्यक्रम में जदयू के मुरारी सिंह, सूरज वर्मा, उदय राय, दीपू चौधरी, सोनी सिंह, स्वेता झा, प्रदीप मेहता, लड्डू मेहता, राजेश मेहता, राजीव मेहता, अविनश कुमार शिशु, सतेंद्र सिंह, मणिक आलम, सुनील मेहता, राकेश राय, सुनील सिंह, प्रणव कुमार, रोशन सिंह, राजा मेहता, सौरभ महतो, संतोष सोनी, संजीत ऋषि, पप्पू राष्ट्रीय, मुन्ना मंडल राजवीर मेहता, बच्चा सिंह, पिंटू मेहता, सोनू मेहता, निर्मल विश्वास,मुकेश मिंज, विक्रम कुशवाहा आदि सकड़ों युवा जदयू ke युवा साथी और जनता दल यूo महानगर व ग्रामीण के कार्यकर्त्ता गण मौजूद थे!

  

Related Articles

Post a comment