

बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान और गिरिराज सिंह का पुतला फूंका
- by Raushan Pratyek Media
- 19-Mar-2025
- Views
प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय क्षेत्रीय मक्का अनुसन्धान सह बीज उत्पादन केंद्र को कुसमोहोत से स्थानांतरण का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। केंद्र सरकार और बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह के खिलाफ आक्रोश सड़क से सदन तक फुट रहा है। कहीं पुतला फूंका जा रहा है तो कहीं सदन में सरकार से सवाल पूछा जा रहा है। इस दौरान बुधवार को कांग्रेस विचार मंच के चेयरमैन राम पदारथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता ने शहर के केंटीन चौराहे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह का पुतला फूंका। सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेवाजी की। दुसरी तरफ स्थानीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद डॉ मदनमोहन झा ने स्थानीय समाचारपत्रों से प्राप्त जानकारी और पूर्व विधायक अमिता भूषण से साझा विमर्श के बाद पुरे मामले को शून्यकाल के माध्यम से सदन में उठाते हुए सरकार से इसे स्थानांतरण के अविलम्ब रुक लगाने के मांग और आग्रह किया। इस मामले में पूर्व विधायक अमिता भूषण काफी मुखर हो कर आवाज उठा रही है और अपने स्तर से इस स्थानांतरण को स्थगित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
पुतला दहन के बाद कांग्रेस नेता ने कहा की वर्तमान सरकार निर्माण में विश्वास नही रखती है। अपने कार्यकाल में एक भी उद्योग धंधों को स्थापित तो नहीं कर पाई बल्कि पूर्व से स्थापित केंद्रों को भी यहाँ से हटा रही है और हमारे सांसद मुंह तक नहीं खोल रहे हैँ। काग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है क़ि अगर इस स्थानांतरण को नहीं रोका गया तो यह उग्र आंदोलन होगा। इस मौ पर पुर्व जिलाध्यक्ष शांति स्वामी,पुर्व उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान,लीगल सेल जिलाध्यक्ष संजय सम्राट,मदन सिंह,राजदेव पासवान, पुर्व महासचिव सावर कुमार,आलोक कुमार जग्गा, मोहित सिंह, कुशमेश कुमार, सुबोध झा,अनिल भारती, राजेंद्र पासवान शैलेन्द्र शर्मा,आर्यन कुमार, राजेश सिंह, कुंदन पासवान, गुड्डू सिंह,कन्हैया कुमार,मनीष कुमार,विनोद कुमार, कुमार रत्नेश टुल्लू आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a comment