

बेगुसराय में लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता ने नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी को कराया क्षेत्र की समस्याओं से अवगत
- by Raushan Pratyek Media
- 27-Apr-2023
- Views
*नेहा कुमारी की रिपोर्ट*
बेगुसराय:- बखरी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बखरी प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व पंसस पंकज पासवान अपने पार्टी पदाधिकारी के साथ नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी से मिल कर बखरी के कुछ प्रमुख समस्याओ को संज्ञान में दिया जिसमे से बखरी में डिग्री काॅलेज स्वीकृति होने के बावजूद डिग्री काॅलेज का निर्माण नहीं हो रहा है। और एक सौ बेड का अनुमंडल अस्पताल का स्वीकृति होने के बावजूद अस्पताल का निर्माण नहीं हो पा रहा है। यहाँ तक कि बखरी अनुमंडल एवं प्रखंड परिसर में आम लोगों को खास कर के महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और राटन पंचायत के ब्रह्मदेव नगर में चन्द्रभागा नदी में पुल निर्माण नहीं हो रहा है जिससे यहां के लोगों को जब नदी में पानी भर जाता है तो नाव का सहारा लेता है या तो रेलवे ढंढनीया पुल से गुजरता है। जिससे लोग रेल में कट भी जाता है। इन सभी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और इन समस्याओं को दूर करने की मांग रखा। साथ में प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार वर्मा, चंदन कुमार, श्रवण पासवान,

Post a comment