किसान चौपाल कार्यक्रम में धान की उन्नत खेती के संबंध में जानकारी दी गई



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर


समस्तीपुर (हसनपुर) - प्रखंड के औरा पंचायत में खरीफ किसान चौपाल कार्यक्रम वर्ष 2024 के दौरान किसानों को खरीफ फसलों के अंतर्गत आनेवाले धान की उन्नत खेती को ले आवश्यक जानकारी साझा की गई। इसके अलावा खरीफ  मक्का की खेती  की विधि तथा वर्तमान जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों को होने वाले कठिनाइयों तथा इसके निदान के लिए बारीकी से जानकारी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि सलाहकार सुभाषचंद्र उर्फ विदुर जी झा ने किसानों से समय समय पर अपनी समस्याओं के निराकरण को ले पंचायत कृषि कार्यालय आने का आह्वान भी किया।मौके पर चौपाल कार्यक्रम में एटीएम अवधशरण यादव, माणिका कुमारी, कृषि समन्वयक  राजीव कुमार, वरिष्ठ कृषि सलाहकार सुभाषचंद्र उर्फ विदुर जी झा, किसान रामपदारथ मंडल, मुंशी मंडल, राजा मंडल,राजीव मंडल, दरोगी मंडल, सकलदेव मंडल,सहित अन्य गणमान्य किसान मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment