राजस्व अधिकारी ने जनता दरबार में दो मामलों का किया निपटारा
- by Manjesh Kumar
- 24-May-2026
- Views
कटिहार: कटिहार के बरारी अंचल कार्यालय में शनिवार को राजस्व अधिकारी ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान राजस्व अधिकारी आनंद कुमार ने आए लोगों की समस्याएं सुनी और उसका निराकरण किया। जनता दरबार में दो मामलों की सुनवाई दोनों पक्षों की उपस्थिति में की गई।
सिक्क्ट पंचायत के मो इसमाईल व मो नासिर एवं सुखासन पंचायत के मो हुसैन व मो हकीम के बीच भूमि विवाद का दोनों पक्षों एवं दस्तावेज अवलोकन कर निष्पादित किया गया। मोंके पर अंचल सहायक चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।


Post a comment