

कटिहार : प्रखंड अध्यक्ष को पितृ शोक।
- by Raushan Pratyek Media
- 15-May-2023
- Views
कटिहार/ मनसाही से प्रत्येक के लिए सोनी कुमारी
कटिहार जिले के मनसाही जदयू के प्रखंड अध्यक्ष महेश मंडल के पिता सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष उम्र( 100) वर्षीय बनवारी मंडल के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय मंडल के निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह राजद के जिला सचिव संतोष यादव जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव मुखिया बबलू सोरेन, दीप नारायण,पासवान मो तेजामूल,आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उनका अंतिम संस्कार मनिहारी का गंगा नदी घाट पर किया जायेगा।

Post a comment