कटिहार : पाँच पंचायतों में पैक्स चुनाव का प्रकाशन के साथ चुनावी प्रक्रिया हुई शुरू . बीडीओ
- by Raushan Pratyek Media
- 24-Mar-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट .
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत जिला निर्वाचन प्राधिकार के निदेश के आलोक में बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी धीरन्द्र कुमार धीरज ने बताया कि 23 मार्च को पैन्स चुनाव को लेकर प्रकाशन हो गया है . 08 एवं 09 अप्रेल को पैक्स चुनाव को लेकर अनारक्षित अध्यक्ष पद , 11 सदस्य पद हेतु सामान्य कोटि से 05 सदस्य में महिला सदस्य - 02 , अन्य - 03 सदस्य . पिछड़ा वर्ग कोटि से सदस्य हेतु 02 पद जिसमे महिला - 01 एवं अन्य - 01. अतिपिछड़ा वर्ग से - 02 सदस्य जिसमें महिला - 01 एवं अन्य - 01 . एससी / एसटी कोटि से 02 सदस्य जिसमें महिला - 01 एवं अन्य 01 कुल 11 सदस्यों एवं अध्यक्ष पद हेतु नामांकन करना है . नामांकन सुबह - 11 बजे ते शाम तीन बजे अभ्यार्थी अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे. सवीक्षां की 10 एवं 11 अप्रेल को की जायेगी . नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह 13 अप्रेल को . मतदान 20 अप्रेल एवं मतगणना 21 अप्रेल को की जायेगी . पैक्स चुनाव- काबर , सकरैली , बिसनपुर , बकिया सुखाय , सहित पाँच पंचायतो में विधिवत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन कृत संकल्पित है .


Post a comment