कटिहार : सर्वोच्च बलिदानी शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की प्रतिमा पर दी गई श्रद्धांजलि. स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों अमर रहे के नारों से गूंजा

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट




कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत शहीद भगत सिंह चौक काढागोला में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई . जदयु अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर उनके शहादत को याद किया गया . वक्ताओं ने बताया कि 23 मार्च 1931 को ब्रिटिस हुकुमत ने लाहौर जेल में कम उम्र के  महान क्रांतिकारी भगत सिंह , राजगुरू , सुखदेव को फांसी दी गई . ऐसे महान क्रांतीकारी हँसते हँसते देश के लिए शहीद हो गये . वे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है . देश भक्ति का जज्बा उनकी शहादत से पूरे देश के लोगों में भर गया . श्रीगाँधी स्मृति भवन गुरुबाजार में भी कार्यक्रम किये गये . शहीदी दिवस कार्यक्रम में राजेश जयसवाल , गौतम भगत , संजय यादव , सुरेन्द्र सिंह , सरदार भगत सिंह , अमरदीप कुमार , हरजीत सिंह , कुन्दन कुमार सिंह , उपेन्द्र प्रसाद ठाकुर , पूनम देवी , जयप्रकाश यादव , रानी देवी , राज कुमार , प्रकाश ठाकुर , प्रपुअनि आलोक कुमार , पुअनि रमेश पांडे , अवकाश प्राप्त दारोगा पूनम देवी , रेणू देवी , नीलम देवी , जयप्रकाश सिंह , अमर सिंह , भवानीपुर प्रधान रंजीत सिंह , त्रिलोक सिंह , मो० बाबर , भोला सिंह , नागेन्द्र चौरसिया , उमेश चौरसिया , बिजेन्द्र राम , अमीत यादव , कैलाश साह , सुशील चौधरी , असोक मेहता आदि ने शहीदी दिवस पर ही श्रद्धांजलि.

  

Related Articles

Post a comment