

लोजपा नेता अमित सिंह रानू बेलसंड विधानसभा से लड़ेंगें चुनाव
- by Raushan Pratyek Media
- 10-Feb-2025
- Views
राजनीतिक : बेलसंड विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रत्याशी अमित कुमार रानू ने चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए सामाजिक कार्यों ने उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया है।
अमित कुमार रानू ने बाढ़ के दौरान बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मदद करने का उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक रसोई चलाए, जहां उन्होंने जरूरतमंद लोगों को खाना दिया और आपदा के समय में साहायता प्रदान की। इसके अलावा, अग्नि पीड़ितों की मदद करते हुए उन्होंने बर्तन और कपड़े भी वितरित किए।
उनकी लगातार जनता के प्रति समर्पित सेवा और संघर्षशीलता ने उन्हें जनता के बीच एक विश्वसनीय नेता के रूप में स्थापित किया है। हाल ही में, उन्होंने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की.
अमित कुमार रानू की कार्यशैली और उनका समर्पण निश्चित रूप से बेलसंड विधानसभा क्षेत्र
रिपोर्ट/रुपेश कुमार

Post a comment