मधुबनी-यौन शोषण के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार


किशोर क़ुमार ब्यूरो 


मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस के पद पर कार्यरत डॉक्टर निखिल कुमार को बाबूबरही पुलिस के सहयोग से बेगूसराय पुलिस ने रविवार को बाबुबरही अस्पताल से गिरफ्तार किया। इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि महिला थाना बेगूसराय में डॉक्टर निखिल के विरुद्ध शादी की झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के विरुद्ध में एक लड़की ने कराई प्राथमिकी दर्ज। उक्त मामले में बेगूसराय पुलिस बाबूबरही पहुंचकर डॉक्टर निखिल को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह भी बताया कि बेगूसराय पुलिस आरोपी को अपने साथ आगे की कार्रवाई के लिए बेगूसराय ले गए।

  

Related Articles

Post a comment