

मधुबनी-आरजेडी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का 30नवंबर को सामाजिक जागरूकता सम्मेलन होगा ऐतिहासिक
- by Raushan Pratyek Media
- 27-Nov-2023
- Views
किशोर क़ुमार ब्यूरो
मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के चंद्रा कॉम्प्लेक्स स्थित होटल चंद्रलोक के सभागार मे राष्ट्रीय जनता दल अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वाधान मे आगामी 30नवंबर को सामाजिक जागरूकता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनानें को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी की जा रहीं हैं!कार्यक्रम की अध्यक्षता आरजेडी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चित्रभानु चौधरी उर्फ राजा क़ुमार राज करेंगे!राजद नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर सबसे पहले आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव को उनके 70वे जन्मदिन पर बधाई संग शुभकामनाए दिया!इसके साथ ही उनके द्वारा होनेवाले इस भव्य सम्मेलन की पुरी जानकारी दी गई!जिलाध्यक्ष चित्रभानु चौधरी ने बताया की सम्मेलन ऐतिहासिक होगा!सम्मेलन का उद्घाटन आरजेडी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी करेंगे!उन्होंने बताया की कार्यक्रम मे कई मंत्री,सांसद,विधायक,पूर्व विधायक,प्रदेश एवं जिला स्तर के कई आरजेडी नेता व पदाधिकारी समेत मधुबनी राजद परिवार के सभी साथी एवं भारी मात्रा मे कार्यकर्ता शिरकत करेंगे!प्रेस कॉन्फ्रेस मे वरिष्ठ राजद नेता अरुण कुमार चौधरी,आपदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव,पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जहाँगीर अली एवं युवा राजद उपाध्यक्ष उमेश कुमार राम मौजूद थे!जिलाध्यक्ष चित्रभानु चौधरी उर्फ राजा क़ुमार राज ने कार्यक्रम मे आनेवाले अतिथियों का विवरण देते हुये बताया की सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ. फैयाज अहमद,सांसद (राज्य सभा),देवेन्द्र प्रसाद यादव राष्ट्रीय उपाध्याय व पूर्व केंद्रीय मंत्री,भारत सरकार,आलोक कुमार मेहता राजस्व और स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री बिहार सरकार,ललित कुमार यादव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री बिहार सरकार,समीर महासेठ उधोग मंत्री,बिहार सरकार,मोहम्मद इसराइल मंसूरी सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बिहार सरकार,अनिता देवी,मंत्री-अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,भारत भूषण मंडल विधायक सह अध्यक्ष याचिका समिति बिहार विधानसभा,भरत बिंद विधायक बिहार विधानसभा वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे अरविंद कुमार सहनी प्रदेश अध्यक्ष,अतिपिछड़ा-प्रकोष्ठ,राम आशीष यादव संस्कृत शिक्षा बोर्ड सदस्य सह पूर्व विधायक,रामलखन राम रमन पूर्व मंत्री बिहार सरकार,सीताराम यादव पूर्व विधायक,उमाकांत यादव पूर्व विधायक,रामकुमार यादव पूर्व विधायक,राम अवतार पासवान पूर्व विधायक,फूल हसन अंसारी मदरसा बोर्ड सदस्य,मेराज आलम पूर्व प्रत्याशी बिहार विधान परिषद,नारायण महतों संस्कृत शिक्षा बोर्ड सदस्य,विनोद भगत सदस्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग,डॉ कुमार गौरव प्रदेश उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा-प्रकोष्ठ,भोला सहनी प्रदेश महासचिव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ,हनुमान ठाकुर प्रदेश महासचिव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ,झरीलाल सहनी प्रदेश महासचिव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ,चंदेश्वर प्रसाद चौधरी प्रदेश महासचिव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ,मिथिलेश सहनी जिला प्रभारी,मधुबनी समेत अन्य के शामिल होने की पुरी संभावना हैं!

Post a comment