पूर्णिया में घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी लालबाबू 40 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

 


पूर्णिया: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी टीम ने पूर्णिया पूर्व (ईस्ट) प्रखंड के राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उनके सहयोगी रूमी कुंडू को भी पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, जमीन से जुड़े एक काम के एवज में दोनों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और जैसे ही घूस की रकम ली गई, टीम ने तत्काल दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को निगरानी टीम अपने साथ ले गई है, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

  

Related Articles

Post a comment