.jpg)

मोहिउद्दीननगर भाजपा के मजबूत सिपाही राजकपूर सिंह ने भाजपा छोड़ा
- by Raushan Pratyek Media
- 13-Sep-2024
- Views
मोहिउद्दीननगर के भाजपा विधायक राजेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाया
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता और भाजपा के मजबूत सिपाही राजकपूर सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी आलाकमान और स्थानीय भाजपा विधायक राजेश सिंह पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना राजकपूर सिंह पार्टी के आलाकमान को हमेशा देते रहे हैं परंतु अनदेखी की जाती रही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजकपूर सिंह जनसुराज से आगामी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं और इसके लिए तैयारी में लगे हैं।

Post a comment