मोतिहारी:चंपारण कोल्ड स्टोर हरसिद्धि के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाई गई स्वर्ण जयंती



मोतिहारी:--हरसिद्धि प्रखंड स्थित चंपारण कोल्ड स्टोर के 50 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को स्वर्ण जयंती मनाया गया, स्टोर के संचालक पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उनके सुपुत्र इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता के सफल संचालन में 50 वर्ष पूरे हुए, इसकी स्थापना 1972 में किया गया था, स्थापना के समय चंपारण कोल्ड स्टोरेज के आलू भंडारण की क्षमता मात्र दस हजार क्विंटल था, लेकिन आज 50 वर्ष पूरे होते होते  ही एक लाख क्विंटल  आलू भंडारण की क्षमता हो गई है, स्वर्ण जयंती समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद चौरसिया सह पूर्व राज्यपाल सिक्कम पूर्व केंद्रीय मंत्री स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह उपस्थित रहे, स्वर्ण जयंती समारोह में सैकड़ों किसानों को सम्मानित किया गया हरसिद्धि क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध किसान उपस्थित थे स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एक सफल संचालक के रूप में उभार कर आज हरसिद्धि का मान सम्मान की रक्षा कर रहे हैं साथ ही उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर परसों ने अनुसंधान केंद्र पिपराकोठी अनुसंधान केंद्र से कई वैज्ञानिक आकर किसानों का मार्गदर्शन दिया तथा कई कंपनी के स्टॉल लगाया गया जिसमें ऑर्गेनिक खेती से लेकर रासायनिक खेती के जानकारी वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहायकों के द्वारा दिया गया हजारों की संख्या में उपस्थित किसान स्टॉल पर जाकर अपनी फसल से संबंधित जानकारी प्राप्त किए और इस प्रकार के आयोजन को सभी लोगों ने सराहा मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल,डां चंद्रलाता जा, पूर्व मंत्री बिजय गुप्ता, पूर्व विधायक सचिंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद रोहित गिरी, मुखिया पुत्र अशोक कुशवाहा,स्थानीय विधायक पुत्र कुंदन कुमार पूर्व राजद प्रत्याशी नागेंद्र बिहारी ,भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा,शशीरंजन दुबे ,देवेश कुमार सिंह, निकेश सिंह,दिपक सराफ,प्रदेश से लेकर जिला तक सैकड़ों नेता गम स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में भाग लिए

  

Related Articles

Post a comment