मोतिहारी:भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाएगा



मोतिहारी:--पूरे भारत में हर साल 13 फरवरी को भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरोजिनी नायडू को विश्व स्तर पर भारतीय साहित्य के इतिहास की बेहतरीन कवित्री यों में से एक माना जाता है। इसी उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने शहर के आदर्श होटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत इनरव्हील प्रार्थना के साथ आईएसओ चंद्र लता वर्मा ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मोतिहारी की महापौर नवनिर्वाचित मेयर प्रीति गुप्ता चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश क्लब की अध्यक्ष राखी शाह उपाध्यक्ष कुमारी अमृता आईपीपी निशा देवा पीपी रजनी कौशल पीपी धीरा गुप्ता राज कुमारी गुप्ता लोकीता कुमारी तथा आईएसओ चंद्र बताओ वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मंच संचालन चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने किया। अध्यक्ष राखी शाह ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र तथा बुके देकर सम्मानित किया। क्लब की मेंबर मनीषा सिन्हा ने सरोजिनी नायडू की जीवनी पर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी देकर प्रकाश डाला। स्वागत गीत क्लब के सदस्य कुमकुम शुक्ला ने बहुत ही सुरीली आवाज में गाया। मुख्य अतिथि के साथ मंचासीन सभी सदस्यों ने मिलकर सरोजिनी नायडू के फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। क्लब की सदस्य प्रीति जायसवाल ने राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी दी तथा मेंबर पल्लवी श्रीवास्तव ने महिला दिवस पर एक स्वरचित कविता प्रस्तुत की। इस खास मौके पर एक असहाय महिला जिनका नाम माला देवी है को क्लब के द्वारा जीविकोपार्जन के लिए एक सिलाई मशीन भेंट की गई। क्लब के उपाध्यक्ष कुमारी अमृता ने इनरव्हील के बारे में विशेष जानकारी दी। सदस्य प्रियंका गुप्ता ने महापौर प्रीति गुप्ता की जीवनी के बारे में बताया। वही संगीता चित्रांश ने राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी। क्लब की एडिटर नीलम वर्मा के अनुसार धन्यवाद ज्ञापन धीरज गुप्ता ने किया।उक्त मौके पर उषा श्रीवास्तव अंजू श्रीवास्तव तृप्ति सिंह अलका सिन्हा रंभा श्रीवास्तव सरोज गुप्ता नम्रता कुमारी तथा अन्य सदस्य भी उपस्थित थीं।

  

Related Articles

Post a comment