मुंगेर : 25वां अंग नाट्य यज्ञ 2025 फरवरी होगा,लोकप्रिय अभिनेता हीरो राजन कुमार सम्मान के लिए नामांकन जारी।

मुंगेर/बिहार।

विश्वमोहन कुमार विधान।


अंग नाट्य मंच (ट्रस्ट) द्वारा 25वां अंग नाट्य यज्ञ 2025 (रजत जयंती समारोह) दिनांक 14,15 एवं 16 फरवरी 2025 को अंग नाट्य मंच,बरियारपुर, बिहार के कार्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है।इस आयोजन में इस वर्ष भारत के 12 नाट्य दलों के साथ पड़ोसी देश नेपाल तथा श्रीलंका की भी नाट्य संस्थाएं भाग लेंगी। 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन समिति प्रदेश के किसी एक विख्यात कलाकार को "लोकप्रिय अभिनेता हीरो राजन कुमार सम्मान 2025" प्रदान करने की घोषणा करती है, जिसमे अंगवस्त्र,पुष्पगुच्छ के साथ पांच हज़ार रुपये नकद राशि भी दी जाएगी। 


इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए इछुक कलाकार अपना बायोडाटा संस्था के महासचिव सह कार्यक्रम संयोजक अभय कुमार के व्हाट्सएप नम्बर 9430589920 पर दिनांक 15 जनवरी 2025 तक भेज सकते हैं।सभी इच्छुक कलाकारों का बॉयोडाटा मिलने के बाद चयन समिति के द्वारा किसी एक सर्वश्रेष्ठ कलाकार का चयन किया जाएगा जिसकी घोषणा 20 जनवरी 2025 को की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि अंग नाट्य मंच (ट्रस्ट) द्वारा आयोजित 25वां अंग नाट्य यज्ञ 2025 एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा क्योंकि यह रजत जयंती समारोह होने वाला है।इसलिए अगले साल इसका आयोजन खास होगाइसमेंअंतरराष्ट्रीय,बहुभाषी,लघुनाटक, नुक्कड़ नाटक,लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देश के कई प्रान्तों के कलाकारों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल और श्रीलंका के नाट्य/ लोकनृत्य दल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने बरियारपुर की धरती पर आ रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment