

मुंगेर : चार्ली चैपलिन द्वितीय का हीरो मोटर बाइक शो रूम ओपनिंग के दौरान 5355वां लाइव शो सम्पन्न।
- by Raushan Pratyek Media
- 21-Apr-2025
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
शांति ऑटो 2.0 फुल्ली ऑटोमैटिक वर्कशॉप एवं हीरो मोटर बाइक शो रूम, छोटी दौलतपुर जमालपुर द्वारा आयोजित ओपनिंग सेरोमनी में स्पेशल सांस्कृतिक कार्यक्रम में हीरो राजन कुमार को परफॉर्म करने का अवसर मिला, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपने जन्मभूमि मुंगेर की पावन धरती पर चार्ली चैपलिन द्वितीय का 5355वां लाइव शो सम्पन्न किया और अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया।साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया।
योग,कला, संगीत , गन फैक्ट्री और चार्ली चैपलिन द्वितीय की जन्म स्थली के लिए विख्यात मुंगेर अपने आप में प्राचीन एक अद्भुत शहर है।पदम विभूषण से सम्मानित योग गुरु श्री निरंजनानंद सरस्वती जी के द्वारा सीसी टू नाम से अलंकृत हीरो राजन कुमार की मुंगेर की जर्नी इस बार यादगार सिद्ध हुई।उन्होंने स्कूल कॉलेज में शिरकत कर कला और संस्कृति के क्षेत्र में लोगों का मनोरंजन किया।ऐसे में इस फंक्शन में भी उन्होंने प्रोग्राम को चार चांद लगा दिया।अरविंद प्रसाद प्रोपराइटर शांति ऑटो हीरो मोटर बाइक ने चार्ली चैपलिन द्वितीय को बुलाने के पीछे हीरो राजन कुमार को कला के प्रति समर्पण और उनकी अनोखी पहचान की तारीफ की।
हीरो राजन कुमार अपने चार्ली चैपलिन - 2 की परफार्मेंस से सभी मुंगेरियन , जमालपुरिअन को भाव विभोर कर दिया। माईम में पकड़ रखने वाले हीरो राजन कुमार कई कलाओं में निपुण हैं, यही वजह है कि उनके फॉलोवर्स लगातार बढ़ रहे हैं। मुंगेर में 18 अप्रैल 2025 को चार्ली चैपलिन द्वितीय का 5355वां लाइव शो मुंगेर में सम्पन्न हुआ। कई घण्टे के मेकअप के बाद चार्ली चैपलिन का रूप धारण करने वाले राजन कुमार ने इस कार्यक्रम में लगातार पटना डेलीगेट्स के साथ सबको हंसाया और माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।अद्भुत अवतार में चार्ली चैपलिन द्वितीय को देख कर राष्ट्रपति से सम्मानित मशरुम लेडी वीना देवी बोल पड़े कि मुंगेरी लाल हीरो राजन कुमार की प्रतिभा पर पूरी दुनिया को नाज और गर्व है। इस पूरे कार्यक्रम को बफ्टा के कुशल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से सफल बनाया शंख पर महंत डॉ देव नायक दास जी, बांसुरी पर लोकगायक परमानंद परोपकारी जी,म्यूजिकल योग कलाकार राजीव रंजन,उद्घोषक कलाकार कल्पश्वनी,कला संवाद मधुसूदन आत्मीय जी साथ ही बफ्टा के आदिवासी डॉन्स ग्रुप ने बसंती दीदी के नेतृत्व में चार्ली चैपलिन द्वितीय के संग नृत्य कर मेहमानों को खुश की दिया। शांति ऑटो के मैनेजर विनय ने इस कार्यक्रम को मुंगेर एवं जमालपुर का पहला ऐसा कार्यक्रम बताया जहां चार्ली चैपलिन द्वितीय गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के नेतृत्व में फोक आदिवासी लोग झूमे उठे।

Post a comment