नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर/बिथान : नेहरू युवा केन्द्र संगठन समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 15 से 29 वर्ष के लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन युवा फिजिकल एकेडमी पुसहो कि संचालक दीपक जी के देख रेख में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शिक्षक सुधीर कुमार सिंह एवं वर्तमान राष्ट्रीय युवा  स्वयंसेवक राजन कुमार ने नेहरू युवा केन्द्र के उद्देश्य को  समझाते हुए। उपस्थित युवाओ को अपने लक्ष्य पर दृढ़ विश्वास और  मेहनत से सफलता हासिल करने के लिये जागरूक किया।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका कुमारी , दूसरे स्थान पर पिंकी कुमारी तथा तीसरे स्थान पर दिलखुश कुमारी रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को टीशर्ट, कैप के साथ सर्टिफिकेट और कप और मेडल  से सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को भी मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल से सम्मानित उपस्थित गणमान्य अतिथि के रूप में मंजय कुमार , धर्मवीर कुमार , मुकेश सिद्धान्त , मिथुन कुमार , मनीष जी, विवेक जी, लक्ष्मण जी , गौरव जी, विकाश जी, बसंत जी के द्वारा दिया गया। इस मौके पर सैकड़ों युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया।

  

Related Articles

Post a comment