सुशासन दिवस पर नीतीश संवाद, नपं अध्यक्ष ने की कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील
- by Manjesh Kumar
- 19-Nov-2026
- Views
कटिहार: जिला के नगर पंचायत बरारी के वार्डों में नपं जदयू अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार अमर की अध्यक्षता में आयोजित आगामी 24 नवम्बर को टाऊन हाल कटिहार में सुशासन दिवस पर नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा से कार्यकर्ताओ को विस्तार से बताया गया जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं सहित बिहार के हित में किए गए कार्यों का चर्चा किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से कटिहार जिला जदयू उपाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह, नगर उपाध्यक्ष, राज सिंह, नगर जदयू वार्ड अध्यक्ष रामनाथ चौधरी, सरदार सोनू सिंह, राज चौरसिया, अंशु कुमार, राम पासवान, जीतेन्द्र चौधरी, सोने लाल चौधरी, लक्ष्मण ऋषि, सुदामा देवी, मनोहर चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post a comment