

दुबे क्लीनिक के संस्थापक स्वर्गीय वैध सुभाष दुबे के प्रथम पुण्यतिथि पर मुफ्त मेडिकल कैंप एवं गरीबों एवं निसाय लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया।
- by Raushan Pratyek Media
- 17-Jan-2024
- Views
पटना:-दुबे क्लीनिक के संस्थापक स्वर्गीय वैध सुभाष दुबे के प्रथम पुण्यतिथि पर मुफ्त मेडिकल कैंप एवं गरीबों एवं निसाय लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय वैध सुभाष दुबे के पुत्र एवं प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य, एवं समाजसेवी एवं दुबे क्लिनिक के निदेशक डॉक्टर सुनील कुमार दुबे के द्वारा लगभग 501 गरीब एवं बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर डॉक्टर दुबे ने कहा कि उनके पिता प्रख्यात वैध सुभाष दुबे का निधन गत वर्ष 16 जनवरी को हो गया था , आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि है, इस अवसर पर दुबे क्लिनिक की ओर से मुफ्त मेडिकल कैंप एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंगर टोली स्थित उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इसके अलावा पटना के महावीर मंदिर एवं मछुआ टोली स्थित काली मंदिर सहित पटना के कई अन्य जगहों पर भी गरीब एवं निसहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया । इस मौके पर उनकी पत्नी उषा दुबे पुत्र एवं परिवार के अन्य कई लोग मौजूद थे।

Post a comment