मुंगेर जदयू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलन के साथ दही चूड़ा भोज का आयोजन।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।


मुंगेर स्थानीय बांटा चौक स्थित नंदकुमार पार्क में जनता दल यूनाइटेड मुंगेर के समर्पित पदाधिकारियों और कार्यकताओं की बैठक एवं कार्यकर्ता मिलन सह दही चुड़ा भोज समारोह में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बटेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।संचालन जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्री अनिल कुमार यादव ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश जदयू सलाहकार समिति बिहार के सदस्य मनोरंजन मजुमदार ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी जो आगामी 24 जनवरी 2024 को पटना के वेटनरी ग्राउंड में आयोजित पार्टी ने किया है उस जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने में मुंगेर के सभी स्तरों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।इस बैठक एवं कार्यकर्ता मिलन सह दही चुड़ा भोज कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष सह प्रदेश जदयू सचिव संतोष सहनी ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुंगेर जिला को प्रदेश से दश हजार कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को पटना लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।श्री सहनी ने लक्ष्य से भी अधिक साथियों को पटना जाने का आह्वान किया। बैठक को मुंगेर सदर प्रखंड जदयू अध्यक्ष शालीग्राम सिंह,संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री कमल नयन सिंह, बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव मंडल,असरगंज प्रखंड अध्यक्ष श्री कृष्णानंद सिंह, खड़गपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास कुमार,जमालपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह, धरहरा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष चिरंजीवी सिंह,जमालपुर नगर के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव,शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनितेश कुमार,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह,महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बबीता राय,पूर्व महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष स्वर्ण लता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सैयदा हीना नाजनीन,महिला नेत्री जूली खातुन,प्रतिभा सिंह,राधा देवी, सुजाता साहा,विनीता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह,विपिन कुशवाहा,प्रदेश युवा जदयू उपाध्यक्ष शिवम मंडल, प्रखंड प्रवक्ता सुबोध मंडल , जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम सुभानी,बीरेंद्र सिंह निषाद,प्रदेश महासचिव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, सत्यजीत प्रकाश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ सचिव,रोहित सिन्हा,राम विलास दिवाकर, दलित नेता बालकृष्ण दास,निरंजन सिंह, राजेश ठाकुर वार्ड पार्षद राजेश रजक वार्ड पार्षद पंकज तांती वार्ड पार्षद,जदयू नेता अमित कुमार के अलावा प्रदेश जदयू सलाहकार समिति सदस्य श्री डेविड बेन्जामिन,प्रदेश जदयू सचिव राजेश कुशवाहा ने भी अपने संबोधन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह में जाने का अपील किया।बैठक में जदयू के पूर्व महासचिव श्री राजेश्वर राज, संतोष कुमार मिश्रा,लरैयाटांड पूर्व मुखिया अनिल यादव,राजीव रंजन उर्फ डबलू,राजीव सिंह अविनाश सिंह,वीर अभिमन्यु, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, शिवशक्ति सिंह,श्याम महतो, अनिल महतो,शुरेश सहनी, विकास सहनी, शंकर सहनी, नटवर सहनी,किशोर यादव,हीरो यादव वार्ड पार्षद,गोल्डन सिंह , कन्हैया ठाकुर,रमेश मालाकार, आनन्द सिंह,संजीव रंजन राय,सुनिल राय,मोहम्मद जसीमुद्दीन,मुन्ना मंडल,सहित सैकड़ों पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी बैठक में अध्यक्षता कर रहे बटेश्वर प्रसाद सिंह जो भाजपा से पुनः जदयू में घर वापसी किये हैं इनका जदयू के प्रदेश सचिव श्री संतोष सहनी ने माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया सभी कार्यकर्ताओं ने भी माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। बैठक के अन्त में अध्यक्षीय संबोधन में जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती एवं कर्पूरी जी के जीवनकाल का चर्चा कर अतिपिछड़ा वर्ग के हितों में किये जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और सिद्धांतों पर चल कर बिहार में सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास का काम किये जाने की प्रशंसा की गई।साथ ही लक्ष्य से अधिक लोगों को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में शामिल होने की अपील प्रस्ताव पारित कर किया गया।बैठक समाप्ति के उपरांत सभी उपस्थित सैकड़ों साथियों ने दही चुड़ा, तिलकुट और गरम गरम आलू मटर की सब्जी का लुत्फ उठाया सभी खाना खा खा कर एक दूसरे को मकर संक्रांति और नवबर्ष का एक दूसरे को बधाई देते हुए संगठन मजबूत करने पर भी बल दिया।आयोजक प्रदेश सचिव संतोष सहनी को इस सौहार्दपूर्ण बैठक और कार्यकर्ताओं के मिलन सह दही चूड़ा भोज के आयोजन करने के लिए बधाई देते हुए काफी प्रशंसा किया गया।

  

Related Articles

Post a comment