रखरखाव के अभाव में छठ घाट और पार्क बना खंडहर, हाल ही में लाखों रुपए की लागत से हुआ था जीर्णोधार

पूर्णिया: पूर्णिया जिला के बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 स्थित पार्क परिसर में बने छठ घाट का बीते वर्ष जीर्णोद्धार कराया गया था। जनप्रतिनिधियों की अपेक्षा और प्रशासनिक उदासीनता के कारण बदहाली के कगार पर है। कुछ दिनों तक पार्क की साफ-सफाई एवं व्यवस्था ठीक ठाक रही लेकिन गुजरते वक्त के साथ रख रखाव के अभाव में धीरे-धीरे पार्क बदहाली का शिकार हो गया। इस पर कुछ खास लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसमें हमेशा ताला जड़ा रहता है।

गौरतलब है कि पार्क के सौन्दर्यीकरण को छोड़कर अब मछली पालन केन्द्र बन चुका है। बड़ा सवाल कि आखिर किसके अनुमति से मछली पालन किया जाता है। स्थानीय प्रशासन के अनदेखी के कारण लाखों की लागत से बना पार्क अब खंडहर बन चुका है। पार्क में लगाया गया बच्चों के खेलकूद का समान कबाड़ बन गया है। स्थानीय निवासी राकेश सिंह ने कहा पार्क का सौन्दर्यीकरण कर इसे बेहतर स्वरूप दिया जाय। मछली पालन करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment