पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली महज 5 घंटे में एक व्यक्ति को गोली मारने वाला अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।।



पटना राजधानी से सटे दुल्हीन बाजार के ग्राम डुमरी में शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मारने के मामले का उद्वेभेदन पटना पुलिस ने महज 5 घंटे में कर लिया है।इस मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिम अभिनव धीमन ने बताया कि डुमरी के रहने वाले कलेन्द्र बिंद को उनके घर के पास कल गोली मारी गई थी। इस मामले को महज 5 घंटे में सुलझाते हुए पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त निखिल यादव को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार निखिल यादव के पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है।गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति कलेन्द्र बिंद की स्थिति गंभीर बनी हुई है।पश्चिमी एसपी ने कहा कि घटना का कारण मामूली विवाद है जिसमें कलेन्द्र बिंद और निखिल यादव आपस में दोस्त थे घटना वाले दिन दोनों ने अवैध शराब का सेवन किया। जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई वही निखिल यादव के पास कट्टा था जिससे घायल पर फायरिंग हुई  और गोली सीधे घायल कलेन्द्र बिंद के पेट में गोली जा घुसी हालांकि घटना के बाद पुलिस ने घायल कलेन्द्र बिंद को PHC में भर्ती कराया। बेहतर ईलाज हेतु जिसके बाद डॉक्टरों ने एम्स के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति डॉक्टरों ने नाजुक बताया है।फिलहाल गिरफ्तार निखिल यादव ने अपना जुर्म कबूला है।और घटना में प्रयुक्त कट्टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया।वही इसपर दो अन्य हत्या में मामले पहले से दर्ज है जिसमें बेल पर बाहर आया था।।

  

Related Articles

Post a comment