आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिया जाने वाला दूध का पाउडर कर्मी ले जाते हैं अपने घर, कटिहार का मामला...
- by Manjesh Kumar
- 27-Apr-2026
- Views
कटिहार: बिहार में सरकार नौनिहाल के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से शिक्षा समेत पौष्टिक आहार की व्यवस्था करती है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ ही दूध का पाउडर भी दिया जाता है लेकिन कटिहार से एक मामला सामने आया है जो बाल विकास परियोजना में बड़ी लापरवाही कहा जा सकता है। आजमनगर प्रखंड में बाल विकास परियोजना के तहत बच्चों को दिए जाने वाला पाउडर को अधिकारी और कर्मी बच्चो को देने के बजाय अपने घर भी ले कर जाते हैं।
मामले में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सिपाही दूध पाउडर का पैकेट ले जाते दिख रहे हैं। उनसे जब पूछा गया कि यह लेकर आप कहां जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि साहब ने मुझे घर ले जाने के लिए दिया है। इसे हम अपने घर ले जा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब बाल विकास परियोजना में कार्यरत कर्मियों पर सवाल उठने लगा है कि बच्चों को दी जाने वाली पौष्टिक आहार का सामान आखिर किसी कर्मी को कैसे दिया जा सकता है। मामले में आजमनगर के CDPO राजेश कुमार से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।


Post a comment