

पीएम मोदी ने धारा 370हटाकर एक देश एक निशान एक विधान के सपने को साकार किया : आशिक सिंह
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Jun-2023
- Views
Reporter/Rupesh Kumar
मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को गायघाट में एक देश एक विधान और एक निशान के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले जनसंघ के संस्थापक सदस्य डा .श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन करते किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370हटाकर एक देश एक निशान एक विधान के सपने को साकार किया उक्त बातें भाजपा नेता अशोक सिंह ने पश्चिमी मंडल द्वारा म .वि .बाघाखाल में आयोजित बलिदान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा !समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह ने किया सभी उपस्थित लोगों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया.
कार्यक्रम में मुख्यरूप से गायघाट विधानसभा संयोजक अशोक सिंह ,भाजपा नेता राघवेंद्र कुमार सिंह ,अरुण कुमार पंकज ,नीरज कुमार ,गणेश झा ,भिखारी सिंह ,सत्येन्द्र सिंह ,रंजीत प्रसाद सिंह ,अशोक झा ,प्रेम साह ,सरोज सिंह ,मुरारी सिंह ,वकील महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Post a comment