पूर्णिया के एक ही गांव में पांच लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
- by Manjesh Kumar
- 03-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि रोजी रोटी की तलाश में आंध्र प्रदेश गए स्थानीय मजदूरों में 5 की मौत घर वापस आते समय हो गई जबकि कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि कसबा थाना क्षेत्र के तहत गुरही पंचायत के जियनगंज गांव से कुछ लोग रोजी-रोटी की तलाश में सभी मजदूर आंध्र प्रदेश की एक स्टोन पाउडर की फैक्ट्री में काम करने गए थे। फैक्ट्री की उड़ती धूल और विषम परिस्थिति में काम करने के कारण उनकी तबियत बिगड़ने लगी। इस दौरान गांव के कई मजदूर रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आ गए।
जानकारी के मुताबिक जियनगंज गांव के कई युवक लंबे समय से आंध्र प्रदेश की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। कुछ दिन पहले वहां काम करने के दौरान मजदूरों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। धीरे-धीरे कई मजदूर गंभीर रूप से बीमार पड़ गये घर लौटने के दौरान पांच की मौत हो गई। हाल में गांव के निवासी मसद आलम की मौत से गांव में सन्नाटा छा गया। छह मजदूरों का गंभीर हालत में पूर्णियां के जीएमसी एच में इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर भी बीमारी के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पांच मरीजों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना के बाद कसबा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी और मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से आंध्र प्रदेश स्थित संबंधित फैक्ट्री की जांच कराने की मांग की है तथा यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और बीमार मजदूरों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।


Post a comment