पूर्णिया - मंत्री और पूर्व सांसद ने किया गणेश मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का आयोजन


बिहार सरकार की काबीना मंत्री लेशी सिंह और पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने रविवार की शाम चंपानगर दुर्गास्थान परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव के मौके पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घघाटन फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।मेला समिति और नवयुवक संघ ,चंपानगर द्वारा मंत्री और पूर्व सांसद का भव्य स्वागत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में ज्ञानदीप आवासीय विद्यालय, आवासीय शिक्षा निकेतन और स्मार्ट किड्स स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

  उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि माता पार्वती और महादेव के पुत्र गणेश अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता सबसे पूजनीय होते हैं और उनकी परिक्रमा ही पृथ्वी की परिक्रमा है।उन्होंने पूजा कमिटी के सदस्यों को बेहतरीन धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बधाई दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दिया।वहीं पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि गणपति विघ्नहर्ता कहलाते हैं ,इसलिए किसी भी शुभ कार्य मे सबसे पहले उनका ही आह्वान किया जाता है।कहा कि हर धर्म का मूल शांति ,सद्भाव और भाईचारा है, यह बरकरार रहे यही कोशिश होनी चाहिए।उन्होंने लोगों को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब खूब आगे बढ़े ,समृद्ध बने ईश्वर से यही कामना है।इस मौके पर जेडीयू प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू,जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह,चंपानगर नगर पंचायत अध्यक्ष मधु देवी, केनगर प्रखण्ड प्रमुख सरिता सरोज, मृदुला सिन्हा, पंकज बिहारी, मनीष कुमार ,गोकुलपुर मुखिया नीरज कुमार मेहता,मुखिया मंगल ऋषि,संजय राय,सतीश कुमार, सुनील मेहता ,मनोज पासवान,विजय विश्वास भरत जयसवाल,वीरेंद्र मंडल,अशोक दास आदि मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment