राजधानी में रफ्तार का रोमांच युवक पर पड़ा भारी, अनियंत्रित हो बाइक टकराई पोल से, चली गई जान

पटना: राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी हॉस्पिटल के सामने बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रहीश के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रहीश तेज रफ्तार बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के खम्बे से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

  

Related Articles

Post a comment