

समस्तीपुर में रामभक्तमय हुआ वातावरण, श्री रामभक्तों ने निकाली श्री रामलला शोभा यात्रा
- by Raushan Pratyek Media
- 11-Jan-2024
- Views
अश्वनी कुमार समस्तीपुर
समस्तीपुर नगर निगम के मोहनपुर श्री राम जानकी मठ से राम भक्तों के द्वारा श्री रामलला शोभा यात्रा निकाली गई। श्री राम जानकी मठ से भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार चौधरी यात्रा संयोजक वीरेंद्र यादव व अन्य ने श्री राम पूजन कर यात्रा प्रारंभ किया। यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राम दरबार, कृतन मंडली, संगीतमय रथ रहा। यात्रा के आगे आगे विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष संजय कुमार समस्त हिंदुओ से 22 जनवरी को हर घर दीप एवं मंदिरों में पूजा पाठ करने का आग्रह कर रहे थे। इस अवसर पहुंचे जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु इस यात्रा का आयोजन समस्त श्री रामभक्तों ने किया है, 500 वर्षों के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने के खुशी में समस्त विश्व के हिन्दू राममय वातावरण में डूब चुका है। यात्रा मोहनपुर से चलकर चीनी मिल चौक, स्टेशन रोड, बंगाली टोला, बहादुरपुर, गोला रोड होते हुए खाटू श्याम मंदिर आकर समाप्त हुई। यात्रा में राम सुमरन सिंह, शशिकांत आनंद, प्रो. विजय शर्मा, सुनील गुप्ता, आदित्य कुमार, हीरा पासवान, सुजय पासवान, अनिल साह, अंशु अकेला, सुजीत भास्कर पटेल सहित सैकड़ों हिन्दू शामिल थे।

Post a comment