आकांक्षी प्रखंड योजना के तहत हसनपुर प्रखंड में समीक्षात्मक बैठक आयोजित



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर



समस्तीपुर (हसनपुर) : जिले के आकांक्षी प्रखंड हसनपुर  में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम एवं पुरुष नसबंदी पखवाड़ा हेतु विभागीय समीक्षात्मक बैठक किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर मनोज कुमार के द्वारा  सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी को मिशन मोड में कार्य कर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत सभी 40 इंडिकेटर का लक्ष्य ससमय शत प्रतिशत प्राप्त करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। संपूर्णता अभियान अंतर्गत सभी 6 इंडिकेटर  के स्थिति का जाएजा लिया गया एवं शेष इंडिकेटर का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु कहा गया। साथ ही उक्त कार्य  हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  हसनपुर के द्वारा माइक्रो प्लान के अनुसार सभी पंचायत में  स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाने  के बारे में बताया गया। प्रखंड अंतर्गत पंचायत में थीम आधारित कार्य जैसे एनीमिया मुक्त पंचायत, स्वास्थ्य मां 100% प्रसव पूर्व जांच मुक्त पंचायत, स्वस्थ पंचायत थीम पर चर्चा किया गया एवं शिविर लगाकर उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा कहा गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविन्द कुमार के द्वारा बताया गया कि 11 नवम्बर 2024 से 30 नवम्बर 2024 तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके लिए उपस्थित सभी विभागों से सहयोग मांगा गया है। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार , प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नूतन कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविन्द कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार, पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार, आकांक्षी प्रखंड फेलो आयुषी, डब्ल्यू एच ओ मोनिटर ज्ञानेन्द्र मिश्रा, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक बिक्रम कुमार, बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका रंजिता, प्रखंड समन्वयक राजन कुमार , प्रखंड शिक्षा कार्यालय से प्रखंड परियोजना प्रबंधक आशीष मल्लिक, जीविका से प्रखंड परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार एवं सभी विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment