

हसनपुर विधानसभा में चला राजद का सदस्यता अभियान
- by Raushan Pratyek Media
- 09-Jan-2025
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर (हसनपुर) - जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान के तहत हसनपुर प्रखंड के मरांची उजागर पंचायत में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक पंचायत राजद अध्यक्ष महेन्द्र आजाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देते हुए सैकड़ों लोगों को सदस्य बनाया गया। बैठक में राजद के वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, राजद किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू भूषण यादव, पूर्व जिला पार्षद योगेन्द्र यादव, मुकेश कुमार यादव, भवेश यादव, सिंटू कुमार राम, प्रकाश महतो, राम अकबाल यादव, बैजू यादव , अनिल पासवान, राजद नेत्री विमला देवी, संदीप कुमार पप्पु, संतोष कुमार, राजेश कुमार, गणेश कुमार, सोनू कुमार, अनुराग कुमार, अमित कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाग लिया।

Post a comment