रोहतास:-रिटायर्ड इंजीनियर के घर में चोरों ने 10 लाख से अधिक की संपत्ति पर किया हाथ साफ ।

खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर में एक रिटायर्ड इंजीनियर के घर में चोरों ने 10 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि सिंचाई विभाग के रिटायर अभियंता जगदीश नारायण सिंह पूरे परिवार के साथ अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए हुए थे। जब वे आज लौटे तो देखें कि बाथरूम का वेंटिलेटर टूटा हुआ है। साथ ही घर का अलमारी एवं अन्य सामान टूटकर बिखरा हुआ है। समझते देर नहीं लगी कि चोरों ने घर में हाथ साफ कर दिया है। सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर जगदीश नारायण सिंह ने बताया कि झारखंड के गढ़वा में वे स्थापित थे। कल दिन में एक शादी समारोह में पूरे परिवार के साथ गए हुए थे। आज जब लौटे तो पाया की उनके घर में भीषण चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि डेढ़ लाख रुपए नगद के अलावा लाखों रुपए के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान गायब है। जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख होगी। घटना की सूचना बाद में उन्होंने पुलिस को भी दी है। फिलहाल परिवार के लोग हतप्रभ है। 

  

Related Articles

Post a comment