सहयोग शिविर में कराई महिला की गोद भराई और बच्चे का अन्न प्रासन, समस्या का निवारण ले कर भी खुश हुए लोग
- by Manjesh Kumar
- 07-Jul-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत दक्षिणी भण्डारतल पंचायत के राजीव गांधी मनरेगा भवन उचला में आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रभारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी अजमल खुर्शीद, जिला कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, मुखिया इब्राहिम, सरपंच अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सभी विभागीय काउंटर पर पंचायत की जनता अपनी समस्या के निदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करती दिखी।
मौसम ठंडा रहने के कारण सहयोग शिविर में समेकित बाल विकास पदाधिकारी विभा कुमारी ने प्रभारी पदाधिकारी से सहयोग शिविर में रीना कुमारी का गोद भराई रस्म एवं छह माह की बच्ची मुस्कान का अन्न प्रासन्न करा पोषण परामर्श दिया गया। कई ग्रामीण माता ने अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र, शौचालय, जीविका, जमीन संबंधी, शिक्षा समस्या का निष्पादन कराया। सारा दिन सहयोग शिविर में ग्रामीण अपने आवेदन के साथ काउंटर पर कार्य कराने में लगे रहे। सहयोग शिविर में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राज कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदर्श अमन, सीडीपीओ विभा कुमारी, मुखिया मो इब्राहिम, सरपंच सरदार अरजुन सिंह, मनरेगा पीओ श्यामदेव कुमार, गुड्डी कौर सहित सभी विभागीय कर्मी मौजूद रहे।


Post a comment