

समस्तीपुर : बिथान में भाजपा की हुई बैठक ।
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Feb-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर (बिथान):- प्रखंड के सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई।बैठक का संचालन जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरविंद महतो ने किया बैठक को संबोधित करते हुए हसनपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि वार्ड अध्यक्ष अपने वार्ड के संयोजक होते हैं,हर घर जाकर केंद्र प्रायोजित योजना के लाभ से वंचित लोगों को चिन्हित करते हुए लाभ दिलवाने के लिए प्रयास करें प्रत्येक वार्ड प्रभारी 9 फरवरी से 11 फरवरी तक कार्यक्रम को सफल बनाने संगठन को मजबूती के लिए हर वार्ड को सशक्त बनाने के प्रेरित किया। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता,महामंत्री शिवशंकर,मंत्री रामचंद्र साह, किसान मोर्चा अध्यक्ष नवल किशोर ,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता देवी,पवन कुमार,दामोदर यादव,ममता देवी,सभी शक्ति केंद्र प्रमुख एवं वार्ड अध्यक्ष मौजूद थे।

Post a comment