समस्तीपुर : जिला स्थापना दिवस पर प्रखंड स्तरीय सांकृतिक कार्यक्रम आयोजित

अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर - समस्तीपुर जिला के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुख्य केंद्र बनाया गया था। जहां काफी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर जिले के स्थापना दिवस के बारे में अधिकारियों व शिक्षकों से जानकारी हासिल किया और जिला के गौरव बढ़ाने में अपनी सकारात्मक भूमिका से सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान न्यू इंडिया सुगर मिल्स 10+2 उच्च विद्यालय हसनपुर रोड के प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम में अतिथियों का मिथिला के परंपरा के अनुसार स्वागत किया। वहीं पीयूष कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को तलवार परेड व ढोलबाजों के साथ कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक नवल किशोर यादव ने किया। कार्यक्रम में चित्रांकन, रंगोली, डांस, भाषण, गायन, रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के जीवनी के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में निखिल गोयल डांस एकेडमी व कलाकार नीतीश के सहयोग से प्रस्तुति हुई। मौके पर डीसीएलआर अमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी हनी गुप्ता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज मिश्रा, बीपीआरओ नूतन कुमारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार, सरोजचन्द्र प्रियदर्शी, शम्भु प्रसाद, एचएम प्रेम कुमार मिश्रा, ब्रह्मानंद राय, नवल किशोर यादव, श्याम चौधरी, सुमन कुमारी, पूनम कुमारी आदि मौजुद थे।

  

Related Articles

Post a comment