समस्तीपुर : अंडर 14 राज्य स्तरीय बालक कराटे का डीएम ने किया शुभारंभ



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा लाल कोठी समस्तीपुर में  22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 तक आयोजित अंडर 14 कराटे बालक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर  डीएम के द्वारा सभी प्रतिभागियों को खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन करने हेतु शुभकामना दी गई तथा प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी आकाश एवं आयोजनकर्ताओं को अन्य जिला से आए हुए खिलाड़ियों एवं तकनीकी  पदाधिकारी के बेहतर आवासन,खान-पान एवं खेल मैदान की बेहतर तैयारी हेतु निदेश दिया गया। मौके अपर समाहर्ता समस्तीपुर अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, सिविल सर्जन , अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं खिलाड़ी तथा आयोजन कर्ता मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment