समस्तीपुर : मरांची उजागर में घर घर कचरा उठाव का हुआ शुभारंभ

अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 

 

समस्तीपुर (हसनपुर)  | प्रखंड के मरांची उजागर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत घर घर कूड़ा-कचरा उठाव का शुभारंभ किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज दो के तहत यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत की मुखिया गीता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नूतन कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।  इस अवसर पर पंचायत के सभी 15 वार्डों के स्वच्छता कर्मियों को मुखिया गीता देवी ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। सभी  नियुक्त सफाई कर्मियों को झाडू, कचरा वाहन, दस्ताना, जूता  उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर  मुखिया गीता देवी ने कहा की पंचायत के सभी 15 वार्डों में सफाई कर्मियों के द्वारा घर घर से कचरा का उठाव किया जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया शिवचंद्र यादव, पीएचसी प्रभारी डॉ० अरविंद कुमार, उपमुखिया अभिषेक कुमार, पंचायत सचिव शत्रुघ्न कुमार, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल पासवान समेत वार्ड सदस्य मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment