

समस्तीपुर जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ संविधान बचाओ मार्च निकाला गया।
- by Raushan Pratyek Media
- 06-Dec-2023
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर : प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निर्देश पर जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की ओर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लोहिया आश्रम के निकट से पटेल गोलंबर होते हुए अनुमंडल कार्यालय स्थित बाबा साहब के प्रतिमा तक संविधान बचाओ मार्च निकाला गया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजगीर राम ने किया। इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने कहा कि भाजपा के द्वारा देश के संविधान को बदलने की साजिश हो रही है, बाबा साहेब के संविधान पर खतरा है। बाबा साहब के द्वारा दलितों, पिछडो,अति पिछड़ो, शोषितों, वंचितों एवं गरीब लोगों को दिए गए आरक्षण को समाप्त करने की साजिश भाजपा द्वारा किया जा रहा है। इससे सावधान होने की जरूरत है और देश के संविधान को बचाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सरकार से हटाना होगा और बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनानी होगी। आज जिस तरह से भाजपा द्वारा नई संसद भवन के शिलान्यास में तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद को शिलान्यास कार्यक्रम से अलग रखा गया और नई संसद भवन के उद्घाटन के समय वर्तमान राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को उद्घाटन कार्यक्रम से अलग रखा गया यह भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रति उनके नफरत को स्पष्ट दर्शाता है। इसलिए जनता दल यूनाइटेड इन वर्गों के सम्मान और उनके उत्थान की लड़ाई बाबा साहेब के रास्तों पर चलते हुए लड़ती रहेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सह पुर्व विधायक विद्या सागर सिंह निषाद,पुर्व विधायक मंजू कुमारी,मुख्यालय प्रभारी सुबोध सिंह,मिडिया प्रभारी अनस रिजवान,प्रमोद मिलिंद,बिरिया देवी,स्वमिणा सिंह,शकुंतला वर्मा, मनीषा कुमारी,श्रीति सिंह,राजीव सिंह,विरेन्द्र सिंह, प्रो तकी अख्तर,रामबहादुर सिंह,धर्मदेव कुशवाहा, कृष्णदेव प्रसाद महतो, जगरनाथ कुंवर,अशरफी सहनी,इफ्तिखार अहमद, शारिक रहमान लवली,अनिल सिंह बाबा, रामबिलास राम, सत्यनारायण राय, अशोक पटेल, अरविंद ज्योति, अयोध्या पंडित, रामदेव महतो, कृष्णदेव पासवान, दिनेश सिंह, विनोद राम, रविंद्र ठाकुर, रज़ा अहमद,अखिलेश सिंह, देवेंद्र पाठक,प्रो अमरेश कुमार, ब्रजलाल पासवान,मधूकृष्णा राम, दानिश कमाल, अरुण पासवान,अजय कुमार टूल्लू, राजदीप पटेल, रंजीत कुमार फ़ौजी, विपिन कुशवाहा, विरेन्द्र कुमार विश्वनाथ,गांगो राम, वशिष्ठ महतो टुनटुन ठाकुर, युनुस खान, राजेन्द्र ठाकुर ,बृन्द साह,मो अंजार, कृष्णदेव राय, विवेक कुमार, मनोज दास,अजय कुमार, राजकिशोर राम, दिनेश प्रसाद, सुनील कुमार बमबम व अन्य उपस्थित थे।

Post a comment