

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक जनता दल आईटी सेल समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष बने मुकेश कुमार सिंह
- by Raushan Pratyek Media
- 25-Jun-2023
- Views
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक जनता दल आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष ईं. रौशन रजा ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी किया है। इसमें समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत विशनपुर पंचायत निवासी मुकेश कुमार सिंह को समस्तीपुर आईटी सेल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर युवाओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने खुशी व्यक्त किया है तो वहीं मुकेश ने अपने मनोनयन पर कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस प्रकार मुझपर अपना भरोसा जताया है। उस पर खड़ा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। साथ ही युवाओं से अपील करता हूं कि हमारे साथ जुड़कर राष्ट्रीय लोक जनता दल और उपेंद्र कुशवाहा जी के हाथों को मजबूत करें। ताकि आगे चलकर बिहार को समृद्ध बिहार बनाया जा सके। रालोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, रामदयालु महतो, प्रशांत पंकज, जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत कुशवाहा, अनिता कुशवाहा, विकेश कुशवाहा, आदित्य ठाकुर, मनोज मेहता, कमलेश कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, दुर्गेश कुमार, चंदन कुमार, गुड्डू कुमार, अमित अगस्त्य, मन्नी कुमार, अशोक मेहता, रीना देवी, बादल आर्य, जगदीश कुमार, लक्ष्मण कुमार, राजा कुमार आदि ने बधाई दिया।

Post a comment